फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति : मगहर में एसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा

Thu, 15 Jan 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मकर संक्रांति को लेकर मगहर कबीर चौरा का निरीक्षण करते एसपी व अन्य-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना व एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले मगहर मेले की व्यवस्था का जायजा लिया। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहनता से जानकारी ली। मेला प्रबंधन समिति तथा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी से वार्ता कर मेला अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। श्रद्धालुओं को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें