मगहर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सदगुरु कबीर स्थली मगहर में पारंपरिक खिचड़ी मेला का उद्घाटन 15 जनवरी को सुबह 9 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनवरी बेगम होंगी। नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कबीर चौरा मठ के पीठाधीश्वर महंत विचार दास तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि नुरुज्जमा अंसारी एवं समस्त सभासद मौजूद रहेंगे। संवाद