फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनघटा की मुख्य सड़क बदहाल, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नगर पंचायत क्षेत्र हैंसर धनघटा अंतर्गत धनघटा कस्बे की प्रमुख सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है। सड़क पर बने गड्ढों में हुए जलभराव से रास्ता चलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क से स्कूली बच्चे विद्यालयों आते- जाते हैं। वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण के लिए लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक खजनी श्रीराम चौहान के प्रयास से 900 मीटर सड़क निर्माण के लिए मार्च में 98 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सड़क निर्माण की सुध नहीं ली जा रही है। सड़क न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
धनघटा-उमरिया मार्ग से निकलकर कस्बे में जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क 15 वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। धनघटा निवासी मोहन प्रसाद, सत्य प्रकाश, राहुल, दिग्विजय सैनी, ओंकारनाथ, शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि इस सड़क से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। यही नहीं छात्र-छात्राएं इस सड़क मार्ग से विद्यालय आते- जाते हैं। सड़क की दुर्दशा से अब पैदल चलना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले माह धनघटा स्थित दानीनाथ मंदिर पर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक खजनी श्रीराम चौहान ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा 98 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क निर्माण के लिए धन जारी होने की खबर से लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च में शासन द्वारा 98 लाख रुपये जारी होने के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। लोगो ने शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे ने बताया कि संबंधित विभाग से इसकी जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें