फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में 11 स्थानों पर लगाई गई महिला चौपाल, 477 ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले में 11 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन और महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें 477 महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने मंझरिया और डीघा बाईपास, महिला थाना पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों, महुली पुलिस ने परसादीपुर, मेंहदावल पुलिस ने सुअरहवा और पक्का पोखरा तथा बखिरा पुलिस ने नंदौर चौराहा और कस्बा बखिरा में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
आत्मरक्षा के उपाय बताए : महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा के उपाय बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें