संतकबीरनगर। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ देश की एकता, अखंडता बनाए रखने व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।धनघटा तहसील में एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाडी धनघटा में प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा कार्यालय पर अध्यक्ष रिंकू मणि, ग्राम पंचायत मौर में ग्राम प्रधान कन्हैया लाल यादव, गुड्डी यादव, राम शंकर यादव आदि ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए हुए दिखाएं गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान गौरव मौर्य, प्रदीप कुमार अग्रहरि, रामपाल रावत आदि मौजूद रहे। नाथनगर तिराहे पर स्थित गांधी आश्रम भवन परिसर में विधायक गणेश चंद्र चौहान व भाजपा नेताओं ने पूरे परिसर की सफाई की। विधायक ने गांधी आश्रम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झंडारोहण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, रत्नेश मिश्र, विंध्यवासिनी चतुर्वेदी, गणेश पांडेय, जुग्गी लाल शर्मा, केसी यादव, राम ललित ओझा, हेमंत चतुर्वेदी, अनिल अग्रहरि, मदनलाल साहू आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गिरधरपुर में कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी प्रियंका ने झंडारोहण किया। साथ ही महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एएनएम रीमा अमरोही, आशा संगिनी सरोज यादव, जाहिदा खातून, किरन, मीना, नीलम आदि मौजूद रहीं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फेरूसा में सीएचओ संध्या यादव ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
नाथनगर मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव, बीडीओ रूपनारायण भारती व सहायक विकास अधिकारी आनंद मोहन वर्मा ने विकासखंड कार्यालय में संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दोनों महापुरुषों का माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान एडीओ एमआई दिलीप कन्नौजिया, विकास श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, विश्राम यादव, अजीत शर्मा, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह व बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया, जबकि बीआरसी पर ज्ञान चंद्र मिश्र, सीएचसी पर चिकित्साधिकारी डाॅ. मनीष कुमार पांडेय, बेलहर थाना पर एसओ संध्या रानी त्रिपाठी, नगर पंचायत बेलहर ईओ अमित कुमार सिंह, चेयरमैन सुरेंद्र निषाद, बीएनएसएन राय एकेडमी जंगल बेलहर पर प्रबंधक अरुण कुमार राय झंडारोहण किया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पौली ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव झंडारोपण किया और महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शात्री के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर एडीओ पंचायत दलसिंगार , शशिकांत तिवारी, सुनील सिंह,विनय कुमार आदि मौजूद रहे। बाल विद्यालय के बच्चे प्रसादपुर, मिठना सिठना गांव में जाकर लोगों के घरों से निकलने वाली जाम पड़ी नालियों, जलभराव व कीचड़ युक्त रास्तों को साफ करके लोगों से सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाॅक के परिषदीय व निजी विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों ,छात्र- छात्राओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। निश्चित समय पर विद्यालयों में झंडारोहण किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी निकलने के बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जूनियर हाई स्कूल सेमरियावां में आयोजित कार्यक्रम शिक्षक जफीर अली ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में
बाघनगर, दुधारा, उसरा शहीद, महुआरी, कानपारा, तिलजा, सालेहपुर, परसा शेख, बिगरामीर, कोहरियावां, पचदेउरा, चिउटना, दरियाबाद, मूड़ाडीहा बेग, अगया, पिपरा, करही आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए।