फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी और भयहु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटासंतकबीरनगर। सोमवार की सुबह रामजानकी मार्ग पर बंसवारी गांव के समीप डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठीं पत्नी और भयहु गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के नटवाबर गांव निवासी 45 वर्षीय उदयराज सोमवार को अपनी 42 वर्षीय पत्नी उषा देवी और 38 वर्षीय भयहु उषा देवी पत्नी रामकरन को बाइक पर बैठाकर सिकरीगंज की तरफ जा रहे थे। जब वह बंसवारी गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार गुजरे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दंपती समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। थोड़ी देर में आसपास के लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी मलौली भेजवाया। डॉक्टर ने उदयराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल भयहु का इलाज शुरू किया। पीड़ित बेटे संजय ने बताया कि उनके पिता की मौसी की मृत्यु हो गई थी। पिता मौसी के गांव गोरखपुर कोटवा जा रहे थे। साथ में मां और चाची भी थीं। पीड़ित बेटे ने बताया कि उसके पिता किसान थे। वह इकलौता बेटा है और दो बहनें 21 वर्षीय गीता और 14 वर्षीय रोशनी हैं। पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें