फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की आराधना को उमड़े भक्त

Fri, 24 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का ज‌लाभिषेक किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों के कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारे से माहौल गुंजायमान हो गया। जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों पर जुटने लगे थे। सर्वाधिक भीड़ तामेश्वरनाथ मंदिर पर रही।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया था। मंदिर के सामने स्थित पोखरे से जल भरकर श्रद्धालु भोलेबाबा का अभिषेक कर रहे थे। महिला श्रद्धालुओं ने इस दौरान कराही भी चढ़ाई। देर शाम तक यही सिलसिला चलता रहा। तामेश्वरनाथ धाम के मेला व्यवस्थापक समिति के सदस्य ब्रह्माशंकर भारती और नरेंद्रनाथ भारती ने बताया कि रात्रि डेढ़ बजे गोसाई परिवार की पूजा अर्चना के बाद सुदुर अंचलों से आए श्रद्धालुओं ने शिवार्चन, आरती, पूजा, जप, वंदन किया। उनका दावा था कि विगत वर्षों की तुलना में इस बार भीड़ अधिक रही।

मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एएसपी अशोक कुमार वर्मा,  एसडीएम उमेशचंद्र निगम, सीओ प्रमोद कुमार, कोतवाल कमला यादव, चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ धर्मेंद्र तिवारी सहित फोर्स तैनात रही। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाबा मुंडेश्वरनाथ शिवमंदिर मुडियारी पर क्षेत्र के लोगों को जमावड़ा रहा। यहां श्रद्धालुओं ने कुआनो नदी से जल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।       
विज्ञापन

   
भंडारे का हुआ आयोजन      
समाजसेवी रोहित पांडेय ने तामेश्वरनाथ मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बीडीसी वेद पांडेय, जाहिर, अर्जुन, भोला, राजकुमार, ओंकार, सुनील यादव, मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे।       

जादू, सर्कस और झूलों का रहा आकर्षण      
तामेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने परिसर में लगे मेले का भी आनंद उठाया। जादू, सर्कस और झूला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। घरेलू सामान, कृषि उपकरण, शृंगार के सामानों की खरीदारी ग्रामीण अंचलों से आए लोग करते देखे गए। खजले की दुकानें लोगों को लुभाती रहीं।

जलाभिषेक को उमड़े श्रद्घालु
हैंसर में महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर के पास लगे मेले में लोगों ने खरीदारी भी की। मुहम्मदपुर स्थित शिवमंदिर पर जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकारों ने भक्ति गीत सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। बाबा दानीनाथ शिवमंदिर धनघटा, बाबा कंकणेश्वरनाथ शिवमंदिर पौली, बाबा कुबेरनाथ शिव मंदिर मुहमम्दपुर, बाबा हसेश्वरनाथ मंदिर हैंसर, बाबा बैजुनाथ मंदिर बसवारी समेत क्षेत्र के सभी शिवालयों पर भोर से ही हर हर महादेव के जयघोष गूंजने लगे, जो देर शाम तक जारी रहा। 

फाग गीतों से बांधा समां
बखिरा। विकासखंड बघौली के बखिरा स्थित ऐतिहासिक बाबा भंगेश्ववरनाथ शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि पर स्थानीय कलाकारों ने फाग गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। मेले में आए श्रद्धालु देर रात तक इन गीतों का आनंद लेते रहे। कलाकार नवल किशोर त्रिपाठी ने मथुरा में बांटे बड़ी धूम, राधे होरी खेले घूम-घूम,  सखी रे आज बनी बृजभान किशोरी ,चंदा की छवि छोरी व मंदिर पर बैठी पतंग उठावत प्यारे गाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। गायक रामस्वरूप कसेरा द्वारा सखि रे कोइलिया वन बोल सुनावे, धीरज न आवे गाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विपिन विहारी, मुंशी, रामस्वरूप, कसेरा जवाहिर, उमाशंकर, रामसरन, कैलाश पाठक, मदन तिवारी आदि मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि पर्व पर लगा मेला
बेलहर में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर डिगेश्वर नाथ एवं बाबा सेहुआनाथ मंदिर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। भोर से ही मंदिरों पर दूर-दराज के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। लोगो ने कतारे लगाकर जलाभिषेक किया। मेले में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस भी लगातार गश्त कर रही थी। बीएसएन राय एजुकेशनल एकेडमी के जरिए मेले में शुद्व पेय जल का स्टल लगा कर नि:शुल्क पानी लोगों को पिलाया गया। इस अवसर पर अरुण राय, विकास कुमार अग्रहरि, भोलू मद्घेशिया, राम जतन, मदन अग्रहरि, गोपाल राय, जगदीश गौड़, सत्य प्रकाश राय आदि लोगों ने श्रद्घालुओ का सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें