फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ की समीक्षा में खराब मिली मनरेगा की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ की समीक्षा में खराब मिली मनरेगा की प्रगति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ अतुल मिश्र ने रविवार को विकास भवन में मनरेगा योजना की समीक्षा की। जिसमें खराब प्रगति पाएं जाने पर नाराजगी जाहिर की। संबंधित जिम्मेदारों को चेतावनी दी कि तीन दिनों में प्रगति बढ़ाएं अन्यथा फरवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि मनरेगा योजना की समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि सांथा, नाथनगर, बेलहर और पौली ब्लॉक की प्रगति बेहद खराब है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 985 लाभार्थियों को अभी तक मस्टर रोल जारी नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के 770 कार्य, वर्ष 2017-18 के 898 कार्य, वर्ष 2018-19 के 2414 कार्य और वर्ष 2019-20 के 4474 कार्यों पर कोई कार्य नहीं हुआ है। कोई बजट खर्च नहीं हुआ। आठ ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जिसमें मात्र सामग्री अंश खर्च हुआ है। वर्ष 2017-18 के 27, वर्ष 2018-19 के 29, वर्ष 2019-20 के 12 और वर्ष 2020-21 के 136 ऐसे जॉब कार्ड धारक हैं जिनके खाते में कतिपय कारणों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। 29 ऐसे जॉब कार्ड धारक है जिनके खाते की अशुद्धि अभी तक दूर नहीं कराई गई। 15,534 जॉब कार्ड धारकों को मजदूरी का भुगतान विलंबित हुआ। जल संरक्षण के 27 तालाबों के पुनरोद्धार का एक कार्य, वृक्षारोपण का पांच, लघु सिंचाई के पांच मात्र चल रहे हैं। जिले में अभी तक मात्र 12 प्रतिशत मजदूरों को 100 दिन का रोजगार दिया गया है। यह स्थिति संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाता है। डीसी मनरेगा, समस्त ब्लॉकों के बीडीओ और एपीओ को निर्देश दिया गया है कि तीन दिनों के भीतर प्रगति बढ़ाएं अन्यथा फरवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें