मगहर में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी-संवाद
मगहर। संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर काॅलेज मगहर में माध्यमिक विद्यालयों की जूनियर व सीनियर वर्ग की तहसील स्तरीय क्रिकेट हुई। सीनियर वर्ग में संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर काॅलेज की टीम ने नेशनल इंटर काॅलेज मूड़ाडीहा बेग की टीम को 9 विकेट से पराजित और जूनियर वर्ग में हीरालाल रसमनिवास इंटर काॅलेज खलीलाबाद संतकबीर इंटर काॅलेज मगहर को हराकर विजेता बनी।
प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संत कबीर इंटर काॅलेज मगहर, हीरा लाल इंटर काॅलेज खलीलाबाद, नेशनल इंटर काॅलेज मुडाडिहा बेग, मौलाना इंटर काॅलेज खलीलाबाद, राजकीय इंटर बनौली के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर बच्चों में संत कबीर इंटर काॅलेज मगहर विजेता और जूनियर में हीरा लाल इंटर काॅलेज खलीलाबाद की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि विचार दास ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होने से बच्चों में जागरूकता आती है। इससे बच्चों में प्रतिभा में निखार आता है।