मगहर। चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने सिपाहियों के साथ शुक्रवार की शाम नगर में शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च किया। मार्च मगहर पुलिस चौकी से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए विभिन्न मोहल्लों, शेरपुर चौराहा, सूती मिल चौराहा, काजीपुर चौराहा के रास्ते वापस आकर मगहर पुलिस चौकी पर खत्म हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो, इसके लिए नगर में पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसआई रामआसरे यादव, अर्जुन पाल, दीवान रवि शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद