फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे शिक्षकों ने पेंशन बहाली की मांग की

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर जिविनि कार्यालय धरना देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
धरने पर बैठे शिक्षकों ने पेंशन बहाली की मांग की
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
21 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के पदाधिकारियों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन 21 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। इसे हम संघर्ष के दम पर ही प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए चाहे हमें सड़क से संसद तक क्यों न संघर्ष करना पड़े। उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन एवं सेवा शर्त लागू की जाए। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की जो कटौती कोरोना काल में की गई है, उसे किस्तों में वापस करें और कंप्यूटर तथा व्यावसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में शिक्षण करे, इसका आदेश जारी करें। उन्होंने कहाकि समान कार्य के लिए समान वेतन सिद्धांत के आधार पर वेतन दिया जाए। जिला मंत्री अवध नारायण मिश्र और जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि एक देश में दो कानून नहीं चलेगा अर्थात किसी को पुरानी पेंशन और किसी को नई पेंशन यह नहीं होना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन हमारा हक है, इसे लेकर रहेंगे। योगेंद्र सिंह ने कहा कि एनपीएस से आच्छादित शिक्षक जो विगत वर्षों में रिटायर हुए हैं उनकी जो पेंशन बन रही है वह अत्यंत ही कम है। इससे सुचारु रूप से जीविका चलाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। इस अवसर पर हरिशंकर पाठक, जय गोपाल, महेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, अभिषेक कुमार सिंह, दिनेश कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र यादव, राधेश्याम यादव, रघुवीर कुमार, रवि प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें