फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना बंद हो नहीं तो होगा बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना बंद हो नहीं तो होगा बहिष्कार
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने लिया मतगणना के बहिष्कार का निर्णय
- मुख्यमंत्री व निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतगणना स्थगित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि कोविड महामारी अपने अर्श पर पहुंच गई है। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के नाम पर प्राण नहीं देंगे। सरकार विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मतगणना अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दे अन्यथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मतगणना का बहिष्कार करेगा। नोटिस की प्रति ई-मेल व व्हाट्सएप के माध्यम से संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों का प्राण संकट में है। ऐसे में उनसे मतगणना कराया जाना जीने के अधिकार को छीन लेने के समान है। मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकतर शिक्षक निर्वाचन ड्यूटी के उपरांत कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि द्वाबा विकास इंटर कॉलेज, सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी, आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरू खुर्द, डीएवी इंटर कालेज मेंहदावल, एएचएग्री इंटर कॉलेज दुधारा, नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदुपार, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज खलीलाबाद, मगहर, भदाह, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर सहित कई विद्यालयों के शिक्षक चुनाव ड्यूटी के बाद कोविड पॉजिटिव हैं, ऐसे में वे मतगणना की ड्यूटी कैसे करेंगे। इसके साथ ही मतगणना डयूटी में लगे करीब पांच शिक्षकों का कोरोना से निधन भी हो चुका है। इससे शिक्षकों में भय है। जिसकी वजह से मतगणना को स्थगित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें