संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत जिले में जगह-जगह महिलाओं को पुलिस कर्मियों ने जागरूक किया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांव, कस्बा, स्कूल, काॅलेज, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओ और बालिकाओं को जागरुक किया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में बताया गया।