संतकबीरनगर। यातायात प्रभारी परमहंस यादव व मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति बस्ती के सदस्य प्रमोद ओझा के अगुवाई में टीम ने बुधवार को स्कूली छात्रों को यातायात नियम के लिए जागरूक किया।
पुलिस टीम ने रेखा पाठक संकटा प्रसाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद व नेहरु कृषक इंटर काॅलेज खलीलाबाद में स्कूली छात्रों को यातायात नियम की जानकारी देकर उनको नियम के पालन के लिए शपथ दिलाया।
यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल के अध्यापकों की उपस्थिति में यातायात जागरूकता के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगा वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्हें अपने परिवार व रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
ヰ