संतकबीरनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शनिवार को समस्त थानों पर शक्ति दीदी के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान पुलिस हेल्प लाइन के बारे में जागरूक किया गया। थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों के जरिए क्षेत्र के गांवो, स्कूलों, कॉलेजों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड आदि स्थानों पर बालिकाओं और महिलाओं से बातचीत कर महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। संवाद