फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: 90 मामलों में 17 का मौके पर निस्तारण

Sun, 23 Jul 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को संयुक्त रुप से कोतवाली खलीलाबाद व दुधारा में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस के दौरान कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 17 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
डीएम व एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । एसपी ने पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द करें। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें। जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस पर विधायक गणेश चौहान की उपस्थिति में एडीएम जय प्रकाश एवं एएसपी संतोष कुमार सिंह ने थाना महुली में जन समस्याओं को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। शनिवार को समाधान दिवस के दौरान कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 17 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष 73 प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें