फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनगणना की बारीकियों से कराया गया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त व राजस्व जयप्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को भारत की जनगणना से संबंधित डिजिटल टूल्स एवं जनगणना-2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर प्रशिक्षण कलक्ट्रेट सभागार में हुआ।
प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय से उप निदेशक जनगणना एवं मंडल प्रभारी संजय कुमार, जिला प्रभारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं नागेंद्र यादव चार्ज अधिकारियों को जनगणना की बारीकियां बताई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। इसमें डिजिटल टूल्स पोर्टल के माध्यम से जनगणना 2027 से संबंधित सभी कार्यों की प्रबंधन एवं निगरानी के लिए विकसित किया गया है। इसके संबंध में जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई से 20 जून 2026 में 30 दिनों की अवधि एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति की गणना 9 से 28 फरवरी 2027 होगी। एक से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर के साथ पहली बार, जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्व-गणना का भी विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की जाति से संबंधित डेटा भी एकत्र किया जाएगा
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें