पीड़ित गायत्री का आरोप था कि सात साल पूर्व गायत्री की शादी गुड्डू नामक युवक से हुई थी। उसके पास दो बच्चियां राधिका छह वर्ष और अंकिता पांच साल की हैं।
चार साल पूर्व पति से कहासुनी हो जाने पर वह नाराज होकर मायके चली गई। बात नहीं बनने पर तलाक के लिए मुकदमा कर दी थी। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।
इसी बीच जानकारी हुई की गुड्डू बखिरा क्षेत्र में अपनी दूसरी शादी बुधवार को करने जा रहा है। जिसकी वजह से लाचार होकर अपने मासूम बच्चों के साथ बखिरा थाने पहुंची।
गायत्री का आरोप था कि अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के निर्णय आने के बाद वह पति को दूसरी शादी करने से नहीं रोकेगी।
जब तक फैसला नही हो जाता तब तक दूसरी शादी करने पर रोक लगाने की गुहार पुलिस से लगाई है। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गायत्री ने पति से अनबन होने और कोर्ट में तलाक का मुकदमा चलने की जानकारी दी है।
बुधवार को ही अपने पति गुड्डू की बखिरा में बारात आने का जिक्र करते हुए शादी रोकवाने की मांग कर रही है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।जांच में जैसी स्थिति होगी,वैसी कार्रवाई की जाएगी।