फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लो वोल्टेज की समस्या बनी मुसीबत, बेहतर आपूर्ति की मांग

Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बखिरा फीडर से मिल रही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं
विज्ञापन

- उमस भरी गर्मी ने लोगों के दैनिक कार्याें को बिगाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। जुलाई माह में बारिश नही हो रही है। उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन हैं। ऐसे में बिजली की खराब आपूर्ति व लो वोल्टेज से लोगों की काफी मुसीबत बढ़ गई है। जिससे उपभोक्ताओं की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने बेहतर बिजली आपूर्ति की मांग डीएम से किया है।

क्षेत्र के निवासी रामस्वरूप, राममोहन, दयाशंकर गुप्ता, हरिशंकर, गोविंद गुप्ता, रामदास, रामकरन ने कहा कि कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बिजली भी लोगों को रुला रही है। अमूमन सुबह पांच बजे बिजली कटने के बाद बिजली के आने जाने का समय निश्चित ही नही है। लो वोल्टेज की समस्या महीनों से बनी हुई है। जिसके कारण पंखे, कूलर चलने के बजाए महज रेंग रहे है। लो वोल्टेज की वजह से बिजली होने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नही मिल पा रही है। इसकी शिकायत स्थानीय बिजली कर्मियों से किया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर से बिजली की कटौती नहीं की जा रही है। ओवरलोड के कारण कुछ दिक्कत है। लो वोल्टेज की समस्या को बहुत जल्द दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें