फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानव जीवन में पेड़-पौधों का महत्व

Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही रसूलपुर, सेमरा आदि गांवों में पौधे भी वितरित किए गये। मुख्य अतिथि महंत विचारदास ने कहा कि मानव जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। ये पेड़-पौधे प्राण वायु के नाम से भी जाने पहचाने जाते हैं। यह अनेक जीव जंतुओं, पक्षियों को आश्रय प्रदान करते हैं। पूरे समाज को इनके रख रखाव में सहयोग प्रदान करने की जरूरत है।

पर्यावरणविद डाॅक्टर सिराज अहमद वसीह ने कहा कि पौधरोपण मानव जीवन में नैतिकता, परोपकार, विनम्रता जैसे गुण भी सिखाते हैं। गर्मी के दिनों में ठंडक व वर्षा ऋतु में पानी बरसाने का दायित्व इन्हीं पेड़ पौधों का होता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वाॅर्मिंग, जलवायु परिवर्तन विश्व के लिए एक चुनौती बन गई है। तापमान में वृद्धि, असमय वर्षा आदि घटनाएं मानव जीवन को प्रभावित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री, रेंजर रणविजय सिंह, विष्णु सिंह, सभासद अवधेश सिंह, सत्य प्रकाश, विजय पांडेय, ऋषभ श्रीवास्त, संजय दुबे, सत्येंद्र त्रिपाठी, सभासद अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें