धनघटा(संतकबीरनगर)। कहां गया है कि प्रेम प्रवान चढ़ता है तो नाते, रिश्ते दरकिनार हो जाते। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती और गोरखपुर जिले के रहने वाले युवक सारे नाते-रिश्ते को भूलकर आपस में भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर विवाह कर लिए।
गोरखपुर जिले के एक गांव निवासी युवक का धनघटा क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर पर आना जाना था। इस दौरान उसकी मौसेरी बहन से नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच प्रेम प्रवान इस कदर चढ़ा तो अपने घर के लोगों से शादी की बात किए मगर परिजन तैयार नहीं हुए। इससे दोनों भाग कर दिल्ली चले गए। लड़की के पिता ने अगस्त माह में धनघटा थाने में तहरीर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में दिल्ली गई और दोनों को साथ लेकर सोमवार की शाम को धनघटा पहुंची।
थाने पर लोगों ने दोनों को समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। दोनों बालिग होने का प्रमाण पेश करते हुए शादी करने का निर्णय लिया। इसके बाद धनघटा में स्थित बाबा दानी शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर दोनों शादी कर लिए। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग भी मौजूद थे। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया की दोनों बालिग अपनी मर्जी से शादी का निर्णय लिए हैं। संवाद