फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिरोध हुआ दूर, साथ रहेंगे पति-पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। सात वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाला पति जब पत्नी को छोड़ने की जिद पर अड़ा तो विवश होकर वह बृहस्पतिवार पुलिस के पास पहुंच गई। यहां विधिक सलाहकार और पुलिस टीम ने उन्हें समझाया तो दोनों साथ रहने को राजी हो गए।
माधुरी सिंह के अनुसार, सात वर्ष पूर्व वह अपने माता- पिता के साथ मुंबई में रहती थी। वहीं पर पड़ोस में धनघटा क्षेत्र के परसा खुर्द गांव निवासी केसरी नंदन भी रहते थे। तभी दोनों को प्रेम हुआ पहले पहले मंदिर में और कोर्ट मैरेज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद पति के साथ ससुराल चली आई। यहां पुत्र पैदा हुआ। वह छह साल का है। आरोप है कि केसरी नंदन और उनके परिवार के लोग अब रोजाना उसे प्रताड़ित करते हुए घर से निकालने की कोशिश करने लगे। माधुरी बृहस्पतिवार को महिला रिपोर्टिंग चौकी धनघटा पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला चौकी इंचार्ज गौरी शुक्ला और विधिक सलाहकार उदयभान ने माधुरी के ससुराल के लोगों को थाने पर बुलाया, जहा दोनों पक्षों को पहले ठीक से सुना और समझा बुझाकर एक साथ रहने को राजी किया। चौकी इंचार्ज गौरी शुक्ला ने बताया कि अब पति- पत्नी के बीच का गतिरोध दूर हो गया और दोनों एक साथ हंसी खुशी से रहने को राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें