फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने 10 धार्मिक स्थलों से उतरवाया लाउडस्पीकर

Tue, 28 Nov 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
117 जगहों पर लाउडस्पीकर की आवाज को कराया कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार की सुबह पुलिस ने एक साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। कुल 476 धार्मिक स्थलों की जांच की। 10 जगहाें पर मानक के विपरीत मिलने पर 10 लाउडस्पीकर काे उतरवाया।
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे से सात बजे तक सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर व मस्जिद से मानकविहीन लाउडस्पीकर बजने पर उतरवाया गया। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के 52 जगहों की जांच की गई। यहां पर तीन लाउडस्पीकर उतरवाए गए। इसके साथ ही 19 जगहों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई।
विज्ञापन

इसी तरह से दुधारा क्षेत्र में 112 स्थानों पर चेकिंग हुई। यहां पर 33 जगहों पर आवाज कम कराई गई। धनघटा क्षेत्र के 44 जगहों की जांच हुई। यहां पर 13 जगहों पर आवाज कम कराई गई। महुली क्षेत्र में 38 में से 11 जगह आवाज कम कराई गई। मेंहदावल क्षेत्र में 20 जगहों पर छह जगह आवाज कम कराई गई। एक जगह से लाउडस्पीकर उतरवाया गया।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र में 131 स्थानों में से 18 जगहों पर आवाज कम कराई गई और छह जगहों से लाउडस्पीकर उतरवाया गया। बेलहर क्षेत्र में 48 जगहों में से 10 जगह पर आवाज कम कराई गई जबकि धर्मसिंहवा क्षेत्र में 21 जगहों पर चेकिंग हुई। कुल सात जगहों पर आवाज कम कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें