फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी मार्ग के किनारे झाड़ियों की भरमार, हादसे की आशंका

Wed, 25 Sep 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। स्थानीय क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी के किनारे इन दिनों बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को हादसे की आशंका सता रही है। कई स्थानों पर धारदार पत्तियों के कारण बाइक सवार अक्सर घायल हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार पूरे मामले से अंजान बने हुए है। क्षेत्र निवसी प्रहलाद निषाद, रणविजय शाही, दीपनारायण, छोटेलाल आदि लोगों ने झाड़ियों के साफ सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों वर्षा होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। जिसके कारण सामने से आ रहे वाहन या जानवर दिखाई नहीं पड़ते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा तेज हवा चलने पर झाड़ियां सड़क की तरफ झुक जाती हैं। जिससे आवागमन में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है। हजारों वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। बड़ी-बड़ी झाड़ियों के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क के किनारे साफ सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क के किनारे झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें