फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भगवान बुद्घ की जयंती मनाई गई

Sat, 06 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के शिवबखरी और परसा में बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शिवबखरी में स्थापित बुद्ध बिहार मंदिर में सर्वप्रथम भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पूजा की गई।
विज्ञापन

उसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही शिवबखरी से प्रभातफेरी निकाली गई, जो क्षेत्र के पौली, गोविंदगंज, शिवपाल, दुल्हापार, रामपुर, रोसयाबाजार, परसा बुद्ध बिहार होते हुए शिवबखरी वापस लौटी।
लोगों ने बोधि वृक्ष (पीपल) की पूजा करने के बाद जल समर्पण किया। इस मौके पर अनिल कुमार, भरत व्यास, राममिलन, फूलचंद, राम दुलारे, राम दरस, प्रकाश, अर्जुन, राम अधारे, शांति देवी, जय कुमार, श्रीदेवी, गिरजा देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें