फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 29 गांवों में चल रही लोकायुक्त जांच

Wed, 17 Jan 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 29 गांवों में लोकायुक्त की जांच चल रही है। कुल एक करोड़ 29 लाख रुपये की अनियमितता की शिकायत है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम इन गांवों में जांच कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर लोकायुक्त को भेजी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई हदुधारा क्षेत्र के सेमरियावां निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि ब्लॉक के 29 गांवों में बिना कार्य कराए भुगतान करा लिया गया। इसमें एक करोड़ 29 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है।
विज्ञापन

लोकायुक्त के निर्देश पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर की ओर से गठित टीम में एसडीएम सदर शैलेश दूबे के नेतृत्व में सीओ सदर, एपीओ, जेई शामिल है। यह टीम करही, चंगेरा मंगेरा, सेमरियावां, बुढानगर, साल्हेपुर, साजियाबाद, बिगरामीर, दुधारा, उमिला, बक्सी बक्सा, बिगरा अव्वल, सोनौरा गोसी, उसरा शहीद, तेनुहारी, सोयम, रायपुर छपिया, पिपरा गोविंद समेत 29 गांवों की जांच कर रही है।
इस अनियमितता में दो पूर्व सीडीओ, पूर्व उप निदेशक पंचायत, पूर्व डीपीआरओ, पूर्व जेई, पूर्व सहायक विकास अधिकारी, पूर्व ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान पर अनियमितता का आरोप है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें