फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 16 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2015-16 में चयनित लोहिया समग्र गांवों में प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण मनरेगा पंचायती राज विभाग व बाल विकास विभाग के समन्वय से होगा।
विज्ञापन


इस आशय का निर्देश निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग आनंद कुमार सिंह ने डीएम को भेजा है। संतकबीरनगर जिले के 29 गांव लोहिया समग्र ग्राम योजना में चयनित हुए है।
 जिसमें 26 आंगनबाड़ी केंद्र बनना प्रस्तावित है। ब्लॉक क्षेत्र का कुड़वा गांव इस योजना में शामिल है। इसके तहत मनरेगा योजना से भवन के सुपर स्ट्रेक्चर हेतु पांच लाख रुपये की सीमा और पंचायती राज विभाग से शौचालय व पेयजल व्यवस्था और बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग द्वारा फिनिशिंग, फ्लोरिंग आदि का काम दो लाख रूपये की सीमा तक किया जाएगा।  इसके लिए ग्राम सभा की बैठक दिसंबर महीने के अंत ही किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें