फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मकान मालिक को कमरे में बंद कर उठा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक को कमरे में बंद कर उठा ले गए सामान
विज्ञापन

धवरिया गांव हुई चोरी, घर के आसपास टूटी फेंकी मिली पेटी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के धवरिया गांव में बुधवार रात मकान मालिक को कमरे में बाहर से बंद कर चोर जेवरात व 35 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। बृहस्पतिवार को पुलिस अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धवरिया गांव निवासी जगत नारायण पांडेय चीनी मिल आनंदनगर में नौकरी करते थे। वह वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त हुए और घर पर रहकर खेती करते हैं। बुधवार रात वह अपने कमरे में सोए थे। परिवार के लोग अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। रात 11 से 12 बजे के बीच चोर उनके घर में दाखिल हुए। जिस कमरे में वह सो रहे थे, चोरों ने उसी कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे कमरे का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए और दो पेटी उठा ले गए। दोनों पेटी में रखे आभूषण व 35 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। आहट पाकर बच्चों ने मकान के अगल-बगल देखा तो कुछ दूर पर दोनों पेटी टूटी पड़ी थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें