फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर लटक रहा ताला, धान बेचने को भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर लटक रहा ताला, धान बेचने को भटक रहे किसान
विज्ञापन

- जसवल भरवलिया पर खरीद ठप होने से किसानों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। जिले में धान की खरीद का बुरा हाल है। हॉट शाखा जसवल-भरवलिया क्रय केंद्र पर ताला लटक रहा है। करीब 15 दिनों से क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो रही है। जबकि किसान धान बेचने को लेकर मारे-मारे फिर रहे हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर तैनात एसएआई उमेश गौतम मेडिकल अवकाश पर हैं। इससे किसानों को धान बिक्री में दिक्कत हो रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए कार्यवाहक एसएमआई उमेश तिवारी को क्रय केंद्र पर भेजा गया, लेकिन धान की खरीद में सुधार नहीं हुआ। स्थिति यह है कि आठ जनवरी से धान खरीद पूरी तरह से ठप है। क्षेत्र के किसान मोती दुबे, परमात्मा, दयाराम, राकेश चौरसिया और रामजी चौधरी आदि किसानों ने बताया कि हाट-शाखा केंद्र जसवल भरवलिया पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जाते हैं, लेकिन खरीद नही होने से लौटना पड़ता है। लोगों ने बताया कि केंद्र बंद मिलता है। जिसकी वजह से धान की बिक्री नहीं हो पा रही है। धान बेचने को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर अधिकतर धान बिचौलियों का ही खरीदा जाता है। व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने से ऐसा हाल है। जिसे लेकर किसानों में खासी नाराजगी है। किसानों ने क्रय केंद्र पर धान की खरीद कराने की मांग की है। कार्यवाहक एसएमआई उमेश तिवारी ने बताया कि धान की खरीद का कार्य पूर्व के एसएमआई के आने पर ही शुरू होगा। इस संबंध में पूर्व एसएमआई से ही सही जानकारी मिल पाएगी। अभी दो दिन पूर्व किसान यूनियन के सदस्यों ने एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर धान खरीद नहीं होने की शिकायत की थी। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया गया है कि जहां कहीं धान खरीद में कोई समस्या हो तो उसे दूर कराएं। जिससे किसानों की धान की खरीद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें