फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने तालाबंदी कर अधिकारियों को चार घंटे तक बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने गेट पर लगाया ताला, अधिकारी रहे बंधक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को विकास भवन पर पहुंच कर मुख्य गेट पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया, जिससे कर्मचारी अंदर प्रवेश नहीं कर सकें। जो अधिकारी व कर्मचारी पहले विकास भवन के अंदर चले गए थे उन्हें चार घंटे तक कार्यालय में ही रहना पड़ा। बाद में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल की अध्यक्षता में धरना शुरू हुआ। जिलामंत्री राम भजन यादव कहा कि ने पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक पद पर एक बार चुने जाने के बाद भी उस व्यक्ति को आजीवन पेंशन दिया जाता है तो कर्मचारियों के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। यदि पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती है तो विधायक व सांसदों के भी पेंशन को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए, यही न्याय है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संप्रेक्षक दीनानाथ उपाध्याय ने कहा कि सरकार पुरानी सेवा जोड़कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करे। चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा अविलंब प्रदान की जाए। प्रदर्शन में परमहंस गौतम, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, प्रियंका श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह कश्यप, राजेश श्रीवास्तव, आशीष सिंह, उपेंद्र त्रिपाठी, राम निवास त्रिपाठी, जीत बहादुर सिंह, सच्चिदानंद शुक्ल, अशोक मिश्र, सुनील सिंह, जयसिंह, अभय सिंह, बृजेश मौर्य, फैयाज अहमद, अमरेंद्र उपाध्याय, नरसिंह नारायण, अंकित वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, राजेश श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें