फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल नगर में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र पर लटक रहा ताला

Mon, 29 Jan 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-ट्रायल के बाद नहीं चल रहा कूड़ा निस्तारण केंद्र

- कूड़ा प्रबंधन की नगर पंचायत की व्यवस्था फेल

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। नगर पंचायत में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र पर ताला लटक रहा है। जिसके कारण मेंहदावल नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे नगरवासी परेशान है। नगर पंचायत के वार्ड तथा बीएमसीटी मार्ग की पटरी पर कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
मेंहदावल नगर पंचायत के सोनबरसा वार्ड में चालीस लाख के करीब धनराशि खर्च कर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा हुए कई महीने बीत गए, लेकिन यह परियोजना नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण ताले में कैद हैं। इसका मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्युत कनेक्शन का काम भी काफी पहले पूरा हो गया, कूड़ा प्रबंधन का ट्रायल भी हो गया। ट्रायल के बाद भी कूड़ा निस्तारण केंद्र पर ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कूड़ा निकलता है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन के पास कूड़ा निस्तारण के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़ा करकट को आबादी के बीच जहां तहां खपाया जा रहा हैं। बीएम सिटी मार्ग की पटरियों पर भी कूड़ा फेंका गया है जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज कूड़ा निस्तारण केंद्र को जल्द ही शुरू करने की बात तो कहते हैं लेकिन यह कब तक शुरु हो पाएगा, इसका मुकम्मल जवाब नगर पंचायत प्रशासन के पास नहीं है। पेट्रोल पंप तिराहे से टडवरिया जाने वाले बीएमसिटी मार्ग की पटरी पर कई स्थानों पर कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। श्
विज्ञापन

यही हाल बराखाल में भी है। नायक टोला मलिन बस्ती के पास भी कूड़ा लगा हुआ है। कस्बा निवासी छोटेलाल, भोलेनाथ निषाद, रामवृक्ष साहनी, विजय कुमार, ओमप्रकाश अग्रहरी, शिवम, विनोद कुमार, अमरनाथ आदि लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन के पास नगर से निकलने वाले कूड़े को निस्तारित करने का कोई स्थान नहीं है। आबादी के बीच कूड़ा करकट के कारण लोगों को काफी कठिनाई होती है। इससे दुर्गंध भी उठ रही है। लाखों की लागत से बना पूरा निस्तारण केंद्र चालू न होने से खंडहर में तब्दील हो रहा है। लोगों ने आबादी के बीच फेंके गए कूड़ा करकट को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें