मगहर महोत्सव में लेजर लाइट से संत कबीर और श्रीराम के जीवन को दर्शाया गया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के अवसर पर देर शाम लेजर लाइट के जरिए कबीर व भगवान राम के जीवन पर को दर्शाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कबीर के दोहे के साथ हुई।
लेटर लाइट के माध्यम से संत कबीर के सभी अनुयायियों को संदेश देते हुए कहा कि आप सभी मिलजुलकर रहें। प्रेम, सत्य व अहिंसा को अपनाएं। साथ ही राजा दशरथ के चारों पुत्रों के बारे में विस्तार से लेजर लाइट के माध्यम से रामकथा सुनाई। इसमें श्रीराम से जीवन से जुड़े सभी प्रसंगों को दिखाया गया।