संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एलएलबी की सेमस्टर परीक्षा एचआरपीजी कॉलेज में शुक्रवार को शांति पूर्वक संपन्न हुई। एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी व प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में आयोजित की गई। सुबह की पाली सात से 10 बजे तक और दूसरी पाली 11 से दो बजे तक आयोजित की गई। एलएलबी की परीक्षा 29 मई तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए एचआरपीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जहां पर छह महाविद्यालयों के एलएलबी के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंतरिक सचल दल ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई।