संतकबीरनगर। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में कक्षा छह में जिले के 13 छात्रों का चयन हुआ है। शुक्रवार को इनके विद्यालय रामसुरेश सरस्वती शिशु मंदिर मझगांवा में माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य बलबीर चौरसिया और प्रबंधक राम सुरेश चौरसिया ने बताया कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के छात्र अखंड प्रताप चौरसिया, सूर्यांश मौर्य, हरिनाथ मौर्य, अदिति अग्रहरि, अराध्या पांडेय, अवनी पांडेय, लक्ष्मी कुमार यादव, परी जायसवाल, प्रतिभा यादव, श्रद्धा मौर्य, शालिनी यादव, रामहित शर्मा, खुशी चौरसिया ने परीक्षा पास की है। इससे पूर्व भी जवाहर नवोदय विद्यालय में 23 छात्रों ने सफलता हासिल की थी। उनकी सफलता पर नीरज यादव, अंकुश अग्रहरि, रविंद्र चौरसिया, अजय कुमार, संजय चौधरी आदि ने बधाई दी है।