रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत धौरहरा में शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास नहीं मिलने की शिकायत की गई। चौपाल में सबसे अधिक मामले पेंशन, सम्मान निधि, आवास, आयुष्मान कार्ड और शौचालय से संबंधित आए। सचिव सतीश कुमार ने समस्या सुन निस्तारण का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही शिकायतों का निस्तारण करा दिया जाएगा। संवाद