फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया प्रकाशोत्सव

Mon, 14 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
निशान साहब का चोला बदलते सिख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुरुद्वारा खलीलाबाद में श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 547 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय गुरुद्वारे से प्रभात फेेरी निकाली गई। बैंक तिराहा होते हुए जूनियर हाईस्कूल में पहुंची वापस फिर गुरुद्वारे में आकर समाप्त हुई।       
विज्ञापन

गुरुद्वारे में गुरुनानक जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुआ। बच्चों द्वारा शबद का गुणगान और ज्ञानी जोगिंदर सिंह द्वारा शबद सुनाकर भक्ति मय माहौल बना दिया। गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी के बताए रास्ते का अनुसरण करके ही चलना चाहिए। उन्होंने जाति पाति को ताक में रखकर एकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को भी प्रभात फेेरी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल भी पहुंचे और गुरु की वाणी को सुना। इससे पूर्व गुरुद्वारे में निशान साहेब का चोला बदला गया। इस अवसर पर बलवंत कौर, हरिभजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह, परविंदर सिंह, मंजीत सिंह, जसविंदर सिंह, प्रीतपाल सिंह, सतविंदर पाल जज्जी, रवनीत सिंह, शैंकी सिंह, धर्मसिंह, नरेंद्र सिंह, शानू सिंह, परमजीत कौर, गुरूविंदर कौर, मंजित कौर, सरनजीत कौर, कमलजीत कौर, रजिंद्र कौर, जोगिंदर कौर, घनश्याम दास गुप्त, मयंक छापड़िया, अशोक पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें