फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ लिफ्ट का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में बुधवार को लिफ्ट का संचालन शुरू हो गया है। इससे मरीजों को राहत मिली है। अब मरीजों को सीढ़ी के जरिए तीसरे तल पर जाने में परेशानी नहीं होगी। बता दें कि जिला अस्पताल परिसर में 200 बेड का एमसीएच विंग का निर्माण हुआ है। इसमें महिला अस्पताल संचालित होता है। इसमें लगी दोनों लिफ्ट करीब चार साल से खराब थी। इसकी मरम्मत करा दी गई। तीसरे तल पर गर्भवती महिलाओं का डिलेवरी होता था। अभी तक महिलाओं को सीढ़ी के सहारे जाना पड़ता था, लेकिन अब लिफ्ट शुरू होने से यह परेशानी खत्म हो गई है। सीएमएस डॉ. रमाशंकर ने बताया कि लिफ्ट शुरू करा दिया गया है। इसे चलाने के लिए टेक्नीशियन भी रखा जाएगा ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें