संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में 21 मई से 10 जून तक समर कैंप का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें अभिभावकों की सहमति से छात्राओं को दिवस वार अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशल सिखाया जाएगा।
इसमें साहित्यिक कौशल, तकनीकी कौशल, खेल कूद का कौशल, प्राथमिक चिकित्सा कौशल, संप्रेषण कौशल, टीम भावना, थैले, एप्रन बनाना, प्राचीन कलाएं जैसे पेपर मैशे, ब्लॉक प्रिंटिंग, टाई एंड डाई, माटी कला इत्यादि सिखाई जाएंगी। प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी सहमति छात्राओं के प्रतिभाग के संबंध में अवश्य दें।
जिससे समर कैंप का लाभ समस्त छात्राएं उठा सके और खेल-खेल में कई नए कौशल सीख सकें। उन्होंने बताया कि कैंप के अंतिम दिन 10 जून को अभिभावकों को आमंत्रित करके उनका फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। संवाद