फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खतरे में जान...हेलमेट नहीं लगाने पर सबसे ज्यादा चालान

Sun, 16 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
यातायात माह के तहत हूटर लगी गाड़ी को चेक करते यातायात प्रभारी-स्रोत पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात माह के 15 दिन में 5836 गाड़ियों का चालान हुआ। सबसे ज्यादा हेलमेट नहीं लगाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने नवंबर में अब तक 64,56,600 रुपये राजस्व वसूल किया। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों के प्रति नहीं चेत रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात माह में पुलिस की तरफ से बिना हेलमेट, तीन सवारी, काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर आदि पर कार्रवाई की गई। पुलिस की तरफ से स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तमाम जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इसके बाद भी जिले के लोग नही चेत रहे हैं और सड़क पर चलने के दौरान यातायात नियम का उल्लंघन कर जान जोखिम में डाल रहे हैं।
यातायात पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर से अब तक जांच के दौरान 5836 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने 64,56,600 रुपये जुर्माना वसूला। सबसे ज्यादा हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई की गई। साथ ही अन्य हेड में भी पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीएसआई परमहंस ने बताया कि सभी को यातायात नियम के बारे में जागरूक करने के साथ ही जांच के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। जिससे लोग सड़क पर वाहन लेकर चलने के दौरान यातायात नियम का पालन कर खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही अन्य को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें