संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की ओर से गठित संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को तीनों तहसीलों में उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने उर्वरक की दो दुकानोंं का लाइसेंस निलंबित करते हुए विभिन्न स्थानों से 12 उर्वरक नमूना संग्रहीत किया।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने मेंहदावल तहसील के सांथा क्षेत्र की कुल 12 दुकानों का निरीक्षण किया। दो बिक्री केंद्रों को निलंबित व दो विक्रेताओं को चेतावनी जारी की। साथ ही जिला कृषि अधिकारी ने एनपीके का दो, सिंगल सुपर फास्फेट का चार व सल्फर का एक नमूना संग्रहीत किया।
उप कृषि निदेशक ने तहसील खलीलाबाद में चार बिक्री केंद्रों की जांच करते हुए दो नमूने लिए। धनघटा क्षेत्र में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी पांच बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर तीन नमूने संग्रहीत किया।