संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आनंद कुमार मिश्रा ने सोमवार को जनपद की समितियों एवं निजी बिक्री केंद्रों पर निरीक्षण किया। इस दाैरान उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण स्थिति की की मेंहदावल और सेमरियावां में जांच की।
साधन सहकारी समिति लोहरौली खास एवं भगौसा के सचिव संजय द्वारा गोदाम का निरीक्षण नहीं कराए जाने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। एडीओ सहकारिता को निर्देश दिए गए कि इस समिति की जांच कर आख्या प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान दो दुकानदारों द्वारा दुकान बंद कर भागने के कारण नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उपस्थित किसानों से भी खाद के वितरण के संबंध में फीडबैक लिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को अवगत कराया कि आवश्यकता के अनुसार खाद का क्रय करें एवं कैश मेमो या रसीद जरूर लें। इसके अतिरिक्त बिग्रामीर, भिटिया कला समिति का भी निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा था।
खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में थी। मौके पर स्टॉक रजिस्टर एवं स्टॉक बोर्ड पर सूचनाओं के अद्यतन करने की जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी मेंहदावल क्षेत्र में साधन सहकारी समिति भिटिया कला, जायसवाल ट्रेडर्स, कौवाठोर, ओम खाद भंडार मिश्रौलिया मिश्र, सिंह खाद भंडार सांडे खुर्द, डीसीएफ सांडे कला, महावीर खाद एवं बीज भंडार कप्सुआ, डीसीएफ कप्सुआ, कृष्णमूर्ति कृषक सेवा केंद्र जमोहरा एवं सेमरियावा क्षेत्र में सेराज आलम खाद भंडार विगरा अव्वल, साजिद खाद भंडार बिगरा अव्वल आदि का निरीक्षण किया गया।