धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर के परिसर में एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के आवागमन से परिसर पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिसके कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उबड़-खाबड़ परिसर में इंटरलॉकिंग के लिए सीएचसी अधीक्षक ने ब्लाॅक से लेकर सीडीओ को पत्र भेजा है।
सीएचसी नाथनगर के अधीक्षक राजेश चौधरी ने बीडीओ नाथनगर, ब्लाॅक प्रमुख नाथनगर और मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए पत्र के माध्यम से मांग की है कि सीएचसी नाथनगर के परिसर में बारिश के समय जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जिसके कारण 102 और 108 के एंबुलेंस के आने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अन्य समय में धूल उड़ता है। परिसर समतल नहीं है।
अस्पताल परिसर में इंटरलॉकिंग कराया जाना जरूरी है। क्षेत्र के आशुतोष मिश्र, सुधाकर, शिव प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है।