फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लड सेपरेशन यूनिट के भवन के हैंडओवर के लिए लिखा पत्र

Tue, 21 Feb 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पूर्व ही भवन बनकर हो गया है तैयार, आ चुकी हैं मशीने फोटो है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट भवन बनकर तैयार हुए छह माह से अधिक का समय हो गया है, पर हैंडओवर नहीं हुआ है। यूनिट की मशीनें आ चुकी हैं। इस समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने 14 फरवरी को खबर प्रकाशिकत किया था। इसके बाद सीएमओ कार्यालय के जूनियर इंजीनियर ने भवन के हैंडओवर के लिए सीएमएस को पत्र लिखा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के परिसर में ब्लड बैंक स्थापित है। इसमें सिर्फ सामान्य रक्त ही मिलता है। प्लेटलेट्स, पीआरबीसी, क्रायो और प्लाज्मा आदि के लिए मरीजों को गोरखपुर या बस्ती जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मरीजों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना वर्ष 2021 में करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भवन का निर्माण शुरू हुआ। दो कमरों का भवन बनकर तैयार हुए छह माह से अधिक का समय बीत चुका है। अधिकारी एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद सीएमओ के निर्देश पर विभागीय जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार ने सीएमएस को पत्र लिखकर भवन को हैंडओवर लेने की बात कही है। सीएमओ डॉ. अनिरूद्घ सिंह ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट यूनिट पूरी तरह से तैयार है। इसको हैंडओवर लेने के लिए सीएमएस को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही भवन हैंडओवर होकर वहां पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें