फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीप ज्ञान यज्ञ में दी गई संस्कारित जीवन की सीख

विज्ञापन
कथा कहते कोकिल शुभम दास जी
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के धौरहरा गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में दीप जलाकर संस्कारित जीवन जीने की सीख दी गई। इस दौरान कथा व्यास शुभम दास ने कहा कि संस्कारित जीवन जीने से मानव समाज को एक नई दिशा मिलती है। संस्कार मानव को आदर्श मानव जीवन की सीख देता है। मानव जीवन को आदर्श बनाने के लिए अनेक संस्कार है। इसमें मुख्य रूप से पुंसवन, जाति कर्म, नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह, सहित मुख्य रूप से सोलह संस्कार के बारे में बताया गया। 1108 दीप जलाने के पश्चात दीपयज्ञ में गायत्री महामंत्र से भावात्मक आहुति दी गई। सोमवार को कथा समापन और भंडारे का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर देवेंद्र प्रसाद उर्फ चंदू यादव, उदय राज अग्रहरी, रामयज्ञ यादव, लल्लन यादव, सुभाष अग्रहरि, नरसिंह देवी, चरण लाल यादव, विकास, आकाश, शिव कुमार मौर्य, संजय वर्मा, शैलेश यादव, जितेंद्र कुमार, अशोक प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें