फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने धरना दिया 

Fri, 26 Aug 2016 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
लेखपालों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के क्रम में शुक्रवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना के बाद लेखपालों ने जिलाधिकारी को छह सूत्री मांग पत्र दिया। 
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी के  नेतृत्व में लेखपाल पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना पर बैठ गए। लेखपाल संघ के जिला मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि  29 अगस्त तक पूर्ण कार्य  बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। आंदोलन के चौथे चरण में प्रदेश  के समस्त लेखपाल लखनऊ में विधान सभा भवन का घेराव करेंगे। यदि 30 अगस्त तक मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने  कहा कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगति को तत्काल दूर किया जाए, लेखपाल संवर्ग का पद नाम राजस्व उपनिरीक्षक एवं शैक्षिक योग्यता स्नातक  करते हुए प्रारंभिक वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 किया जाए। स्थानांतरण  नीति में संशोधन किया जाए। विभिन्न योजनाओं के सुचारु क्रियांवयन के लिए लेखपालों को लैपटॉप उपलब्ध कराया जाए। धरना में श्रवण कुमार,  राम चरन, चंद्रभूषण, नंदकिशोर, राम सुमेर, इम्तियाज हुसैन, प्रमोद श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, श्रीधर पांडेय, राजेश चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, दिलीप कुमारख् राजदेव गुप्ता, विजय वर्मा, प्रहलाद, दुर्गा प्रसाद, जुग्गीलाल, अनिल शर्मा आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें