फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने निकाला जुलूस, दिया धरना

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने तीनों तहसीलों में कलमबंद हड़ताल करते हुए शहर में जुलूस निकाला। जुलूस के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर लेखपालों ने धरना दिया। लेखपालों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन लेखपालों की समस्याओं और मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। लेखपालों ने कहा कि यह धरना छह सितंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी के नेतृत्व में कलमबंद हड़ताल की। इसके बाद मेंहदावल बाईपास चौराहा पहुंचे और वहां से कलेक्ट्रेट तक जुलूस जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह सितंबर तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। जिला मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि पांच सितंबर को कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जबकि छह सितंबर को धरना स्थल पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखपालों को पदोन्नति देने, वेतन विसंगति दूर करने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली आदि मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है। धरना में शेषदत्त त्रिपाठी, सुधीर कुमार गुप्ता, हरिशंकर विश्वकर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, ध्रुवचंद्र चौधरी, अभिषेक कुमार, श्रवण कुमार, राम चरन, चंद्रभूषण, श्रीधर पांडेय, प्रमोद कुमार, जुग्गीलाल, राम लगन चौधरी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, कुमारी आयुषी, दयाराम त्रिपाठी, विजय प्रताप पाल, विंध्याचल लाल आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें