फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साथी की माैत से नाराज लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में साथी लेखपाल के निधन पर शोक जताते लेखपाल- स्रोत लेखपाल संघ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में लेखपालों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि फतेहपुर जिले की तहसील बिंदकी के लेखपाल सुधीर कुमार ने अधिकारियों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। लेखपालों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेक रंजन ने जिले के लेखपालों ने इसे “संस्थागत हत्या” करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी संजय कुमार सक्सेना का नाम एफआईआर में अज्ञात के स्थान पर नामजद किया जाए। मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
एसआईआर (स्पेशल इंटेसिव रिवीजन) की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि कम समय में काम का दबाव कर्मचारियों के स्वास्थ्य और जीवन को खतरे में डाल रहा है। सभी जिला अधिकारियों व एसडीएम को निर्देश जारी हो कि लेखपालों व अधीनस्थ कर्मचारियों से सदव्यवहार, संवेदनशीलता और नियमित संवाद रखा जाए तथा प्रदेश लेखपाल संघ पदाधिकारियों से शासन के निर्देशानुसार मासिक बैठक अनिवार्य की जाए।
विज्ञापन

प्रदेश लेखपाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम नाथ, संरक्षक अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रमिला, संप्रेक्षक आयुषी श्रीचंद, तहसील अध्यक्ष राम प्रताप यादव (खलीलाबाद) व तहसील मंत्री उदयभान चौधरी खलीलाबाद ने कहा कि यदि लेखपालों के साथ अमानवीय व्यवहार और अनुचित दबाव नहीं रुका तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 5 दिसंबर से प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल की जाएगी। इस दौरान कलक्ट्रेट में कार्यरत सभी लेखपालों ने बहिष्कार कर धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में महिला लेखपाल भी शामिल रहीं। लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें