फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह ने काम में लापरवाही बरतने पर बुुधवार को दो लेेखपालों को निलंबित कर दिया है। तहसीलदार को जांच सौंपते हुए आख्या तलब की है। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल भरत शाह, मनोज गोस्वामी के जरिये वरासत, आय, निवास, जाति प्रमाणपत्र के मामलों में लापरवाही की गई। साथ ही ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण, अवैध कब्जा के बारे में जानकारी देने तथा भूमि विवाद के मामलों में उदासीनता पाई गई। इतना ही नहीं दोनों को बिना आदेश के मनमाने तरीके से पैमाइश करने का भी दोषी पाया गया है। इस पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित करके जांच करते हुए रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सभी लेखपालों की जबावदेही तय की गई है। जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें