फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के दुबौली गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुबौली निवासी सिरजोता पत्नी स्वर्गीय श्रीराम मिलन का आरोप है कि 23 मई की शाम को उनका बेटा विशाल बाइक से गांव के घर से गैस एजेंसी के सामने वाले घर पर जा रहा था। चकदही की तरफ से बिना नंबर का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनके बेटे की बाइक से टकरा गया। इसकी वजह से मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर जानबुझ कर बाइक पर चढ़ा दिया गया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें