फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

मेंहदावल। रिश्वत मांगने के आरोप में एसडीएम ने सोमवार को मेंहदावल तहसील में तैनात लेखपाल को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार प्रियंका को सौंपा है।
मेंहदावल क्षेत्र के गगनई राव गांव की रहने वाली गुड़िया के भाई की 2020 में पानी में डूबने से मौत हो गई थी। लेखपाल अखिलेश त्रिपाठी की रिपोर्ट पर मृतक की बहन को चार लाख रुपये की सहायता राशि मिली थी। इस मामले में लेखपाल के जरिए बार-बार रिश्वत की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को गुड़िया के पास फोन करके लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट का हवाला देते हुए रिश्वत की मांग की। गुड़िया ने पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया। यह मामला एसडीएम योगेश्वर सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने लेखपाल अखिलेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि लेखपाल के जरिए पीड़ित परिजनों को मिले अनुदान राशि में से रिश्वत मांगने का कृत्य गंभीर है। लेखपाल को निलंबित करते हुए नायब तहसीलदार को जांच सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें